Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा समाज के विकास के लिए एकजुटता जरूरी- विधायक मोहित केरकेट्टा

समाज के विकास के लिए एकजुटता जरूरी- विधायक मोहित केरकेट्टा

0 रजकम्मा स्कूल के वार्षिकोत्सव और उरांव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा अपने विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क कर रहे हैं। इस कड़ी में वे पाली ब्लाक के रजकम्मा स्थित प्राथमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

उन्होंने विद्यार्थियों एवम शिक्षकगण से‌ मुलाकात वार्षिक उत्सव की सभी को हार्दिक बधाई दी। विधायक ने स्कूल के लिए 10 हजार रुपए भेंट किए। इसके पश्चात ग्राम पंचायत सिल्ली बंधियापारा में आयोजित हो रहे हिंदू उरांव समाज के सम्मेलन में शामिल हुये। समाज के लोगों से मुलाकात कर कहा कि समाज के विकास के लिए एकजुटता होना जरूरी है। उन्होंने आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह के सामाजिक आयोजन होते रहना,जिससे लोग एक-दूसरे के परस्पर सम्पर्क में रहें।

इस अवसर पर विधायक केरकेट्टा ने समाज के लोगों को कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान तथा उसके मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया। छत्तीसगढ़ शासन की अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान क्षेत्र के आसपास के प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel