Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ सभी घरों में नल कनेक्शन के लिए 200 करोड़, और भी बहुत...

सभी घरों में नल कनेक्शन के लिए 200 करोड़, और भी बहुत कुछ है बजट में

रायपुर(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौगातों से भरे बजट के पिटारे से बहुत कुछ निकाला और घोषणाएं की हैं। उन्होंने बजट के अंत में सब के आशीर्वाद और मान को बनाए रखते हुए न्याय के पथ पर आगे बढ़कर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की अपनी बात रखी। बजट पर डालें एक नजर:-

जिला पंचायत विकास निधि योजना में 22 करोड़ का प्रावधान

जनपद पंचायत विकास निधि योजना में 66 करोड़ का प्रावधान

जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के मानदेय में की गई वृद्धि

जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 15000 से बढ़ाकर 25000 किया गया

जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 15000 किया गया

जिला पंचायत सदस्य का मानदेय 6000 से बढ़ाकर 10000 प्रति माह किया गया

चिराग परियोजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
गन्ना खरीदी के लिए 112 करोड़ का प्रावधान

कृषक समग्र योजना के लिए 27 करोड़ का प्रावधान
फूलों की खेती के लिए अनुदान दिया जाएगा
खाद्य पदार्थों की जांच के लिए लैब स्थापित होगा

जगरगुंडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अहिवारा में एनआरसी की स्थापना हेतु 45 पदों का सृजन

अंबिकापुर एवं कांकेर मेडिकल कॉलेज में उपकरण क्रय हेतु 37 करोड़ का प्रावधान

रायपुर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी विभाग में डेढ़ सौ पदों के सृजन हेतु प्रावधान

मेडिकल कॉलेज रायपुर में स्नातक छात्र छात्राओं के हॉस्टल निर्माण तथा कर्मचारियों के आवास निर्माण हेतु 10.50 करोड़ का प्रावधान

खैरागढ़ में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल के भवन निर्माण हेतु प्रावधान
खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने राजीव युवा मितान क्लब के लिए 75 करोड़ का प्रावधान

ग्रामीण क्षेत्रों में 11664 एवं नगरीय क्षेत्रों में 1605 क्लबों का किया जाएगा गठन

रायपुर के लाभांडी में निर्माणाधीन टेनिस अकादमी में सेटअप एवं फर्नीचर उपकरण हेतु 1करोड़ 70 लाख का प्रावधान
रायपुर विधानसभा: मोर जमीन मोर मकान एवं मोर मकान मोर चिन्हारी योजनाओं के लिए 450 करोड़ का प्रावधान

नगरीय निकायों के संपत्ति के ऑफसेट मूल्य को कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30% कम करने की घोषणा

मिशन अमृत 2.0 के तहत समस्त घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने हेतु 200 करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री ने विधायक निधि की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ करने की घोषणा की। विधायकों ने जोरदार तालियों के साथ इसका स्वागत किया।
हिंदी माध्यम के 32 स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा

Advertisement Carousel