Monday, March 23, 2026
Home कोरबा सब्जी वाले का जुगाड़, कर लिया कूलर तैयार

सब्जी वाले का जुगाड़, कर लिया कूलर तैयार

कोरबा (खटपट न्यूज)। कहते हैं आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है। इस कहावत को जिले के एक सब्जी विक्रेता ने चरितार्थ किया है। लगातार बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे है। घरों, दफ्तरों व दुकानों में लगे कूलर व एसी गर्मी से राहत देने का काम कर रहे हैं। एसईसीएल शिव मंदिर के पास सड़क किनारे पसरा लगाकर सब्जी विक्रेता घसिया यादव ने गर्मी से बचने अनोखा जुगाड़ किया है। उसने अपने पास रखे सामानों का उपयोग कर कूलर तैयार किया है।

सब्जी विक्रेता घसिया यादव के पुत्र अर्जुन ने बताया कि उसके पिता ने सब्जी रखने वाले कैरेट को कूलर का बॉडी बनाकर उसके तीनों ओर खस लगा दिया। एक टब को पानी का टैंक व एग्जास्ट फैन का इस्तेमाल किया है। पानी चढ़ाने के लिए मोटर पंप भी लगाया है। अर्जुन यादव ने बताया कि लगभग 150 रुपए खर्च कर कूलर तैयार किया गया है।

Advertisement Carousel