Sunday, September 20, 2026
Home कोरबा सफल प्रयास : रजगामार में रिसदी-गोड़मा की जर्जर सड़क बहुत जल्द सुगम...

सफल प्रयास : रजगामार में रिसदी-गोड़मा की जर्जर सड़क बहुत जल्द सुगम मार्ग में होगी तबदील….

कोरबा(खटपट न्यूज़)। रामपुर क्षेत्र के विधायक व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के प्रतिनिधि, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल चौरसिया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के रजगामार एसईसीएल की सड़क रिस्दी से गोड़मा खदान तक बहुत ही खराब है। जगह-जगह गड्ढे हो जाने के कारण आवागमन में असुविधा होती है। हमने समय-समय पर रजगामार उप क्षेत्रीय प्रबंधक पी मुदली व कलेक्टर को पत्र लिखकर रिस्दी से गोड़मा तक की मुख्य सड़क का नवनीकरण कराने की मांग की थी। उप क्षेत्रीय प्रबंधक पी मुदली ने संज्ञान लेते हुये सड़क निर्माण हेतु एसईसीएल हेडक्वाटर को पत्र लिखा था ।

विधायक प्रतिनिधी अनिल चौरसिया ने बताया कि उप क्षेत्रीय प्रबंधक पी मुदली से सड़क निर्माण जल्द कराने पर पुनः चर्चा में जानकारी दी कि कंपनी के द्वारा स्वीकृती सड़क निर्माण के लिये दे दी गई है । एसईसीएल रजगामार की रिस्दी से गोड़मा तक मुख्य सड़क निर्माण का टेंडर भी हो गया है लेकिन लाकडाउन के कारण कार्य प्रारंभ नही हो सका है। लाकडाउन खत्म होने के बाद सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा। अनिल चौरसिया ने पी.मुदली को धन्यवाद देते हुये लाकडाउन में ही कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल से बात कर सड़क निर्माण प्रारंभ कराने की अनुमति के लिये छूट हेतु चर्चा की बात कही है। अनिल चौरसिया ने बताया कि इस सड़क की मांग क्षेत्रवासियों के द्वारा लंबे समय से की जा रही है। इस सड़क के बन जाने से रजगामार,गोडमा, केशला, पतरापाली, केराकछार सहित करीब 10 गांव के लोग को कोरबा आने-जाने के लिये सुगम मार्ग मिल सकेगा और खराब सड़क पर आए दिन होने वाली दुर्घटना से भी निजात मिलेगी।

Advertisement Carousel