
जांजगीर चांपा। चांपा के सदर बाजार में स्थित एशियन पेंट,नेशनल सायकल स्टोर की बहुमंजिला दुकान में शनिवार की शाम आग लग गई। इस आग से लाखों के सामान जलने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटों के साथ ही उठ रहे धुआं को देख लोगों के होश उड़ गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस के साथ नगर पालिका को घटना की सूचना दी। आग पर काबू पाने के लिए नगर पालिका और प्लांट के दमकल की मदद ली गई। दमकल की टीम को आग पर काबू करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।















