Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में उजड़ा परिवार,5 लोगों की स्पॉट डेथ

सड़क हादसे में उजड़ा परिवार,5 लोगों की स्पॉट डेथ

राजनांदगांव(खटपट न्यूज़)। राजनांदगांव में एक भीषण हादसा ने 5 लोगों की जिंदगी छीन ली। देर रात कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से मातम पसर गया है।राजनांदगांव के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार से वास्ता रखने वाले सभी मृतक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। हादसा देर रात करीब 2 बजे का है।

जानकारी के मुताबिक नगर के व्यापारी कोचर परिवार के सुभाष कोचर, कांति देवी कोचर, भावना कोचर, कु. वृद्धि कोचर और कु. पूजा कोचर बालोद से वापस लौट रही थे। रात लगभग 2 बजे सिंगारपुर के पास कार पुलिया से टकरा गयी और आग लग गयी। राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर ठेलकाडीह थानांतर्गत हुई इस घटना में पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिया में टकराकर पलटने से ऑल्टो में आग लगी होगी। बताया जा रहा है कि खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी में शामिल हो कर लौट रहे थे। मृतकों में पति-पत्नी और 3 युवा बेटियां शामिल हैं। थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है। एसपी ने बताया की प्रथम दृष्टिया हादसा कार के पलटने के बाद आग लगने से होना प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel