Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा सड़कों पर गश्त करेंगी सखियां, कोरबा एसपी की एक और पहल

सड़कों पर गश्त करेंगी सखियां, कोरबा एसपी की एक और पहल


कोरबा(खटपट न्यूज़)। जन और सामुदायिक पुलिसिंग के लिए लगातार प्रयासरत पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आम जनता के बीच पुलिस की 24 घंटे उपलब्धता सुरक्षित करने के लिए एक और पहल की है। इस बार जिला पुलिस बल में कार्यरत उपनिरीक्षक से लेकर सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल महिला कर्मियों के द्वारा सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त की जाएगी। सखी नाम से यह अभियान शुरू किया गया है जिसमें महिला बल शहर क्षेत्र में अलग-अलग टीम में शाम 5 से रात 9 बजे तक हर दिन के रोटेशन में पैदल गश्त करेंगी।

खासकर बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जहां अक्सर शाम के वक़्त महिला वर्ग खरीदारी करने के लिए पहुंचता है, वहां उन्हें किसी भी तरह की होने वाली समस्या का भी तत्काल निराकरण होगा। महिला पुलिसकर्मी होने से कोई भी महिला,युवती यदि किसी भी तरह से पीड़ित होती है तो बेझिझक अपनी बात उनके समक्ष रखेंगे और उन्हें त्वरित राहत भी मिलेगी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आज एसपी कार्यालय में हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। इस अवसर पर आरआई अनथ राम पैकरा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, निरीक्षक श्रीमती भावना खंडारे, साइबर सेल प्रभारी एसआई कृष्णा साहू आदि भी उपस्थित थे।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel