Friday, March 27, 2026
Home Uncategorized सचिन तेंदुलकर और साथी जुआ खेलते पकड़ाए

सचिन तेंदुलकर और साथी जुआ खेलते पकड़ाए


पुलिस ने सचिन तेंदुलकर और उसके साथियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। बालको और उरगा थाना क्षेत्र में कुल 9 जुआरियों पर कार्यवाही की गई है जबकि कुछ जुआरी पुलिस की घेराबंदी को चकमा देकर भागने में सफल हो गए।

कोरबा, (खटपट न्यूज)। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार थाना व चौकी क्षेत्रों में पुलिस की टीम जुआरियों पर कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में बालको पुलिस ने थाना प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यवाही कर 5 जुआरियों को पकड़ा है। रिस्दा राखड़ डैम के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। यहां घेराबंदी के दौरान कुछ जुआरी भाग निकले। मौके से मोतीलाल पिता लेडवा राम यादव 47 वर्ष भदरापारा एवं प्रेमचंद पिता हीरालाल चौहान पुराना रिस्दा को पकड़कर कुल 1230 रुपए, ताश की गड्डी और बोरी जप्त किया गया है। राखड़ डेम के पास ही सचिन तेन्दुलकर पिता डेसराम 40 वर्ष, दीपक कुमार साहू पिता शंभू साहू, शेख दिलदार पिता शेख हुसैन सभी निवासी पुराना रिस्दा बस्ती खुले स्थान में जुआ खेल रहे थे। इन्हें पकड़कर 1540 रुपए नगद जप्त किया गया है। एक अन्य कार्यवाही में उरगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम देवरमाल के खेत में दबिश दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक ने बताया कि जुआ स्थल तक पहुंचने में पेड़-पौधे, झाड़ियों और पथरीले रास्ते को पार करना पड़ा। दुर्गम क्षेत्र में फड़ से 6 हजार 60 रुपए नगद, ताश की पत्तियां और टाटपट्टी जप्त की गई। जुआरियों महेश्वर वैष्णव, विनोद टंडन, शिव दास महंत एवं दिलीप विश्वास को पकड़ को पकड़ा गया। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel