Saturday, June 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ संस्कृति मंत्री ने भगवान भूतेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि...

संस्कृति मंत्री ने भगवान भूतेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख रूपये की घोषणा

रायपुर (खटपट न्यूज)।खाद्य और संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने गरियाबंद जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने मरौदा में भगवान भूतेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना व जल अभिषेक कर राज्य के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री भगत ने मंदिर परिसर के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख रूपये देने की घोषणा की। इस दौरान श्री भावसिंग साहू व श्री जनक ध्रुव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Advertisement Carousel