Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा संशोधन : कटघोरा जनपद सीईओ राठौर से वापस लिया प्रशासनिक प्रभार, व्याख्याता...

संशोधन : कटघोरा जनपद सीईओ राठौर से वापस लिया प्रशासनिक प्रभार, व्याख्याता विजय चौहान देखेंगे प्रशासनिक कामकाज, राठौर को वित्तीय प्रभार, कलेक्टर ने पूर्व आदेश में की तब्दीली….

कोरबा,(खटपट न्यूज़)। कटघोरा जनपद सीईओ के संबंध में 14 सितम्बर 2020 को जारी कार्यालयीन आदेश में कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने संशोधन किया है। तत्कालीन जारी आदेश के तहत एचएन खोटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा को कोरोना वायरस के नियंत्रण तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा में सहायक संचालक के रिक्त पद के विरूद्ध कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था। श्री खोटेल के रिक्त स्थान पर व्हीके राठौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा का अतिरिक्त प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार सौंपा गया था।
उक्त आदेश में आज 21 सितम्बर को आंशिक संशोधन करते हुये कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा का वित्तीय प्रभार व्ही के राठौर को तथा प्रशासनिक प्रभार व्याख्याता विजय कुमार चौहान, प्रभारी क्षेत्र संयोजक आदिवासी विकास, कोरबा को सौंपा है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Carousel