Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा संयुक्त शिक्षक संघ के नित्यानंद जिला अध्यक्ष और विपिन जिला सचिव चुने...

संयुक्त शिक्षक संघ के नित्यानंद जिला अध्यक्ष और विपिन जिला सचिव चुने गए

0 लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी

कोरबा, (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन बीआरसी अंधरीकछार में किया गया। पूर्व कार्यकारी प्रांताध्यक्ष व प्रांतीय पंजीयन समिति के सदस्य ओम प्रकाश बघेल व संघ के पूर्व प्रांतीय आईटी सेल प्रमुख मुकुंद उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह चुनाव हुआ। जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष नित्यानंद यादव एवं जिला सचिव विपिन यादव को सर्वसम्मति से चुना गया। करतला ब्लॉक से जय कृष्ण राठिया, सचिव ललित जगत, कोरबा ब्लॉक से यू सी कांत एवं सचिव प्रदीप राठौर ,कटघोरा ब्लॉक से अजय प्रताप सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती निशा चंद्रा, सचिव श्रीमती अनिता राठौर को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।

इस कार्यक्रम में विनय शुक्ला, टीडी टोन्डे, घनश्याम श्रीवास, दिनेश सोनवान, महेंद्र पटेल, जय कुमार राठौर, अमृत साहू, श्रीमती अनिता राठौर, सादिक अंसारी, सुश्री जोशन आदित्य एवं बड़ी संख्या में तीनों ब्लॉक के शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel