Wednesday, April 8, 2026
Home कोरबा संयंत्र प्रचालन के लिए बायोडीजल का उपयोग कर रहा बालको

संयंत्र प्रचालन के लिए बायोडीजल का उपयोग कर रहा बालको

कोरबा-बालकोनगर (खटपट न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने तकनीकी वाहनों में बायोडीजल के उपयोग की शुरुआत की है। यह पहल 2050 या उससे पहले कार्बन उत्सर्जन को शून्य तक कम करने की कंपनी की प्रतिबद्धता के अनुरूप अपने संयंत्र को डीकार्बोनाइज करने के लिए संगठन की यात्रा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। बायोडीजल जैविक पदार्थ से प्राप्त ईंधन का एक रूप है, जिसे जलाने पर पारंपरिक गैर-नवीकरणीय ईंधन की तुलना में कार्बन फुटप्रिंट काफी कम होता है।  
डीकार्बोनाइजेशन की यात्रा में ऊर्जा संरक्षण और हरित ईंधन में वृद्धि बालको के दो महत्वपूर्ण पहल हैं। इस दिशा में बालको हरित ईंधन के विभिन्न स्रोतों, जैसे नवीकरणीय ऊर्जा, बायोमास, बायोडीजल आदि के माध्यम से अपने ऊर्जा मिश्रण में हरित ऊर्जा की मात्रा को बढ़ा रहा है। कंपनी वर्तमान में अपने बिजली संयंत्रों में प्रतिदिन 40-50 टन बायोमास ब्रिकेट का उपयोग कर रही है और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने के लिए बायोमास खपत की मात्रा को और बढ़ाने की योजना है। 
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने कहा है कि बालको बड़े पैमाने पर छत्तीसगढ़ और भारत के सतत विकास में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए कई पहल कर रहे हैं। ईएसजी लक्ष्यों की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों हेतु बालको को विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कंपनी को सबसे प्रतिष्ठित सम्मान आईएमसी आरबीएनक्यू माइलस्टोन मेरिट्स रिकग्निशन 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साथ ही वित्तीय वर्षों में नेशनल एनर्जी लीडर्स अवॉर्ड 2022 तथा धातु क्षेत्र में उत्कृष्ट ऊर्जा प्रबंधन के लिए 23वां सीआईआई नेशनल अवॉर्ड फोर एक्सीलेंस इन एनर्जी मैनेजमेंट पुरस्कार मिला। सीआईआई द्वारा लगातार तीसरी बार उत्कृष्ट ऊर्जा कुशल इकाई के रूप में मान्यता दी गई है। 

Advertisement Carousel