Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा संत श्री जलाराम मंदिर में रामनवमी उत्सव कल

संत श्री जलाराम मंदिर में रामनवमी उत्सव कल

सुबह 10 बजे से श्रीराम धुन और भजन का आयोजन

कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति के तत्वाधान में संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में 06 अप्रैल को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 06 अप्रैल रविवार को सुबह 10 बजे से श्रीराम धुन और भजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम की महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया गया है।

Advertisement Carousel