Friday, March 27, 2026
Home कोरबा “संगिनी” और “संगी” सम्मान से पुरस्कृत होंगे पुलिस के सहयोगी, एसपी भोजराम...

“संगिनी” और “संगी” सम्मान से पुरस्कृत होंगे पुलिस के सहयोगी, एसपी भोजराम का प्रोत्साहन….

एसपी भोजराम पटेल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा है कि पुलिस का आदर्श वाक्य “परित्राणाय साधुनाम” है। खाकी वर्दी पहने प्रत्येक पुलिस कर्मी-अधिकारी को इस आदर्श वाक्य के अनुसार ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। हर आम नागरिक पुलिस की उपस्थिति से अपने आप को सुरक्षित महसूस करे, ऐसा काम करना चाहिए तथा दूसरों की पीड़ा समझने के लिए उनकी जगह स्वयं को महसूस कर, उसकी पीड़ा समझ कर मदद करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने जनता के लिए पुलिसिंग को प्रोत्साहित करते हुए जनजुड़ाव की एक नई पहल शुरू की है। पुलिस का सहयोग करने वालों, खासकर महिलाएं जो पुलिस के कार्यों में सहयोग करती हैं, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए “पुलिस संगिनी सम्मान” पुरस्कार आगामी 15 अगस्त 2021 को प्रत्येक थानों में देने की घोषणा एसपी ने की है। इसी प्रकार पुलिस का सहयोग करने वाले व्यक्तियों को भी “पुलिस संगी” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसका नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को बनाया गया है। कीर्तन राठौर ने कहा है कि कोरबा पुलिस एसपी की मंशा अनुरूप कार्य कर राज्य में सर्वोत्तम पुलिस के रूप में स्थान बनाने का प्रयास करेगी।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel