Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा संकल्प शिविर में रहमान की अगुवाई में अतिथियों का भव्य स्वागत,युकां ने...

संकल्प शिविर में रहमान की अगुवाई में अतिथियों का भव्य स्वागत,युकां ने निकाली बाइक रैली

कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किये जा रहे विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर 29 सितम्बर को कटघोरा विधानसभा के दीपका में आयोजित हुआ। इसमें शामिल होने
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का प्रथम दीपका आगमन हुआ। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल का सैकड़ो युवाओं के साथ भव्य स्वागत प्रदेश सचिव तनवीर अहमद के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान की अगुवाई में किया गया।
सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली से नगर भ्रमण कर अतिथियो को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकेश राठौर, संतोष सिंह ,युवा कांग्रेस जिला महासचिव भरत मिश्रा, एल्डरमैन अफजल अली, बाबा ठाकुर, रवि तिवारी, अनिरुद्ध सिंह, अशोक राठौर,रामकुमार श्रीवास, तारकेश्वर मिश्रा, सोनू खान, फ़ैयाज़ अंसारी,शत्रुहन पटेल महासचिव युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा, सनी देव, गणेश श्रीवास, हरसेन महंत, तरेश राठौर, विक्रम राठौर, शोएब अख्तर, आज़म अंसारी, कमलेश प्रजापति, पटेल, मयंक राठौर, सिकंदर खान, सद्दाम शेख, मनोज कुमार, नूर मोहम्मद, शोएब मिर्जा, विकास यादव, शशि गोस्वामी, अजय पटेल, रामकुमार आदिले, पुरातन दास, विक्रम सिंह, प्रमोद सिंह, जावेद खान, सफीक खान, अशोक सारथी,नीरज बंजारे आदि उपस्थित थे। महामाला से अतिथियों का मंच पर स्वागत किया गया।

Advertisement Carousel