Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा श्रीमती सुषमा जैन का निधन, अंतिम संस्कार आज

श्रीमती सुषमा जैन का निधन, अंतिम संस्कार आज

कोरबा (खटपट न्यूज)। महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा में पदस्थ सुपरवाइजर श्रीमती कीर्ति जैन की माता महाराणा प्रताप नगर एलआईजी-७ निवासी श्रीमती सुषमा जैन पति स्वर्गीय महेंद्र कुमार जैन ७२ वर्ष का सोमवार को दुखद निधन हो गया। सुषमा जैन विगत लंबे समय से अस्वस्थ थीं। वे अपने पीछे पुत्री प्रीति जैन, नीति जैन व पुत्र आशीष जैन सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार ९ मार्च को प्रातः एमपी नगर स्थित निवास से प्रारंभ होगी एवं ११ बजे पोड़ीबहार के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement Carousel