Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा शोक:KORBA जिला की प्रथम महिला सचिव का निधन

शोक:KORBA जिला की प्रथम महिला सचिव का निधन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिला की प्रथम महिला सचिव का आकस्मिक निधन हो गया है। वे 8/11/1995 में चयन हुई थीं। पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ापार व बम्हनीकोना की सचिव श्रीमती संतोषी आनंद 45 वर्ष का 21 जून को निधन हो गया। ग्राम खम्हरिया निवासी फूलचंद आनंद की वे धर्मपत्नी थी। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी कि उपचार के दौरान बिलासपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। गृहग्राम खम्हरिया के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। निधन की खबर से जनपद पंचायत पाली के अधिकारी ,कर्मकारी सरपंच, सचिव सहित ग्रामीणजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Advertisement Carousel