Friday, March 27, 2026
Home कोरबा शोक: नरेन्द्र पाल अरोरा का हृदयाघात से निधन

शोक: नरेन्द्र पाल अरोरा का हृदयाघात से निधन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक नरेंद्र पाल अरोरा का शनिवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। लगभग 59 वर्षीय श्री अरोरा को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। श्री अरोरा के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे नई बस्ती वार्ड 11 के पूर्व पार्षद एवं होटल आशीर्वाद के संचालक नवीन अरोरा, योगेश अरोरा व राजेश अरोरा के बड़े भाई थे। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतक पुराना बस स्टैंड गौरी शंकर मंदिर के पीछे स्थित अरोरा निवास पहुंचते रहे। स्वर्गीय नरेंद्र पाल का अंतिम संस्कार रविवार को सुबह 11 बजे स्थानीय मुक्तिधाम मोतीसागर पारा में किया जाएगा।

Advertisement Carousel