Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा शोक : ट्रांसपोर्टर अमन सिंह बाजवा व मां की सडक़ हादसे में...

शोक : ट्रांसपोर्टर अमन सिंह बाजवा व मां की सडक़ हादसे में मौत

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले के दीपका निवासी व ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा की सडक़ हादसे में दु:खद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमन बाजवा अपनी मां और परिजनों के साथ पंजाब जा रहे थे, कि इसी दौरान मध्य प्रदेश प्रान्त के चित्रकूट से गुजरते वक्त हाइवे पर हादसा हो गया। हादसे में अमन बाजवा और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनके एक रिश्तेदार जो कि गंभीर रूप से घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है। इस दु:खद हादसे की सूचना से दीपका क्षेत्रवासियों सहित परिजनों, शुभचिंन्तकों व ट्रांसपोर्टरों में शोक की लहर है।

Advertisement Carousel