Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा शोक:सांसद प्रतिनिधि किरण को पितृशोक

शोक:सांसद प्रतिनिधि किरण को पितृशोक

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस विभाग से सेवानिवृत सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मोतीलाल चौरसिया का 78 वर्ष की आयु में मंगलवार की रात 8.30 बजे निधन हो गया। वे पिछले तीन वर्षों से अस्वस्थ थे। वे कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के प्रतिनिधि किरण चौरसिया व पत्रकार सूरज चौरसिया के पिता थे। स्व. मोतीलाल अपने पीछे पत्नी, पुत्र-पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मोतीसागर स्थित मुक्तिधाम में बुधवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

Advertisement Carousel