Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा शोक:रानी धनराज कुंवर के भतीजे विजय सिंह का निधन,आज अंत्येष्टि

शोक:रानी धनराज कुंवर के भतीजे विजय सिंह का निधन,आज अंत्येष्टि

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा रियासत के जमींदार जोगेश्वर प्रताप सिंह तंवर व रानी स्व. श्रीमती धनराज कुंवर देवी के रिश्ते में भतीजा राजगढ़ी परिवार के सदस्य विजय सिंह तंवर का 80 वर्ष की आयु में आज शुक्रवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। परिजन रवि प्रताप ने बताया कि सुबह वे बाथरूम जाते समय फिसल कर गिर गए और बेहोश होने पर अस्पताल ले जाया गया जहाँ परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया गया।

श्री तंवर के निधन की खबर से परिजनों, परिचितों सहित पुरानी बस्ती क्षेत्र व नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे अपने पीछे पांच पुत्रों का भरा- पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
विजय सिंह तंवर नगर पालिक निगम,कोरबा के वार्ड क्रमांक 5 के वे पहले निर्वाचित पार्षद भी थे। पुरानी बस्ती रानी महल से लगे राजगढ़ी में उनका निवास है जहां से आज दोपहर 3 बजे के बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

Advertisement Carousel