
कोरबा-पाली(खटपट न्यूज़)। पाली मुख्य मार्ग में संचालित विनायक हास्पिटल, इंदु मेडिकोज के संचालक कुंदन साहू का गुरुवार देर शाम आकस्मिक स्वर्गवास हो गया। उनका अंतिम संस्कार 30 सितम्बर शुक्रवार को पाली स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। सहज, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के कुंदन साहू का आकस्मिक निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।















