शोक:डॉ.पालीवाल के पिता का निधन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एनकेएच,कोरबा के संस्थापक सदस्य डॉ.शंकर पालीवाल के पिता मदनलाल पालीवाल का 95 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया। मूलतः जांजगीर निवासी मदनलाल पालीवाल
नगर निगम के निहारिका जोन कार्यालय पानी टंकी के पीछे C1-C2 एचआईजी- 8 में निवासरत थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा निवास से निकाली जाएगी व शाम 4 बजे पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement Carousel