Sunday, October 25, 2026
Home जांजगीर-चांपा शॉट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग.

शॉट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग.

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में आज एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर है कि देखते देखते दुकान में रखे लाखों के सामान राख हो गए।

बताया जा रहा है कि शिवनारायण के दीपांशु इंटरप्राइजेज जो कि इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है उसके पहले मंजिल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, इसके बाद मामले की जानकारी शिवनारायण थाने में दी गई।

शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर रही है। मगर आग इतनी भयंकर हो चुकी है कि अब उसे बुझाना आसान नहीं दिख रहा है। हैरत की बात यह है कि शिवरीनारायण में एक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं है, जिसकी वजह से आग पर समय से काबू नही पाया जा सका है और आग लगातार बढ़ती ही जा रही है।

इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी यह आग का अब पूरे क्षेत्र में फैलने की संभावना बढ़ती ही जा रही है। यह दुकान रिहायशी इलाके में एवं बीच बाजार में है इसलिए आसपास के दुकान और घरों में भी आग फैलने की संभावना बनी हुई है।

Advertisement Carousel