Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा शिक्षक प्रकाश को मिला दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड

शिक्षक प्रकाश को मिला दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड

कोरबा (खटपट न्यूज)। विकासखंड करतला के शासकीय प्राथमिक शाला सरैहानार में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ ग्राम कनकी निवासी गीतकार प्रकाश राजवाड़े द्वारा लिखे सैंकड़ों गाने रिलीज हो चुके हैं। राजवाड़े को समाज सेवा, कोरोना वारियर्स, गीत संगीत के माध्यम से जनजागरूकता अभियान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड फिल्म फाउंडेशन अवार्ड फिल्म फाउंडेशन वडोदरा गुजरात द्वारा कोरोना वारियर्स अवार्ड से सम्मानित करते हुए ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इनकी उपलब्धि पर रमेश पालिया, महावीर शांडिल्य, धनसाय साहू सहित इष्टजनों ने शुभकामनाएं दी।

Advertisement Carousel