Friday, March 27, 2026
Home कोरबा शारदा विहार में निगम की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर

शारदा विहार में निगम की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर

व्यापारियों ने आयुक्त से की शिकायत
कब्जा मुक्त कराकर शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने की मांग

कोरबा(खटपट न्यूज़)। शारदा विहार वार्ड क्र.12 में अस्थाई दुकान लगाकर व्यापार करने वाले व्यपारियों ने निगम आयुक्त को पत्र लिख कर शारदा विहार मुख्यमार्ग में हो रहे बेजाकब्जा की शिकायत की है और साथ ही निगम की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर वहा शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने की मांग भी की गई है ताकि उनको रोजगार और व्यपार के लिये एक स्थायी जगह मिल सके। कुछ भूमाफियाओं द्वारा शारदा विहार कॉलोनी के मुख मार्ग में निगम की कीमती ज़मीन पर कब्जा करने के इरादे से सफेद ईंट से दीवाल बनाकर गेट लगा दिया गया है।

जिस जमीन पर कब्जा किया जा रहा है उनका वर्तमान बाजार भाव लाखो में है। इसी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने की मांग शारदा विहार में अस्थाई दुकान लगाकर जीवन यापन करने वाले व्यापारियों ने निगम आयुक्त को पत्र के माध्यम से की है जिससे उनको स्थाई दुकान मिल सके। निगम की जिस जमीन पर कब्जा किया जा रहा है उस जमीन का बाजार भाव लाखों में है।
0 कॉलोनीवासियों को मिलेगी सुविधा
अभी यहा के निवासियों को छोटी-मोटी खरीदी करने के लिये फाटक पार कर कोरबा बाजार की तरफ आना पड़ता है। यहा शॉपिंग कॉप्लेक्स बन जाने से लोगों को सुविधा होगी।

Advertisement Carousel