Monday, March 23, 2026
Home कोरबा शादी के मंडम से पुलिस उठा ले गई बलात्कारी दूल्हे को

शादी के मंडम से पुलिस उठा ले गई बलात्कारी दूल्हे को

कोरबा(खटपट न्यूज़) । विवाहित महिला से शारीरिक संबंध बनाने और फिर किये वादे से मुकर जाने के बाद महिला द्वारा की गई शिकायत पर कार्यवाही हुई है। आरोपी युवक जो योग शिक्षक है, वह आज कोरबा जिले के रामपुर चौकी अंतर्गत खरमोरा के राठौर भवन में एक अन्य युवती से विवाह रचा रहा था कि बिलासपुर से आई पुलिस उसे गिरफ्तार कर साथ ले गई। आरोपी का नाम दुर्गेश राठौर है। रामपुर चौकी प्रभारी पौरुष पुर्रे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी से भी मदद हेतु बल उपलब्ध कराया गया था।

Advertisement Carousel