Tuesday, March 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ शादी का कार्ड में लिखा,गुटका शराब पीकर आए तो जुर्माना,पेंड्रीतालाब में हैलीकाप्टर...

शादी का कार्ड में लिखा,गुटका शराब पीकर आए तो जुर्माना,पेंड्रीतालाब में हैलीकाप्टर से आएंगे दुल्हा और बाराती

बिलासपुर,15 जुलाई 2021। लोरमी इलाक़े के छोटे से गाँव पेंड्री तालाब के लिए आज़ का दिन खास है, और कुछ ही घंटों में हमेशा के लिए यादगार भी बन जाएगा। वजह है कि पहली बार इस गाँव में हैलीकाप्टर से बारात आ रही है। बारात पास के गाँव पेंड्रापाट से आ रही है।वर वधु दोनों ही पक्षों की पृष्ठभूमि किसान है। शादी में शामिल होने वालों के लिए गुटका शराब का सेवन ना करना अनिवार्य शर्त है जिसका उल्लंघन करते पाए जाने पर जुर्माना भी लगेगा।कोटा के पेंड्रापाट के निवासी अमरनाथ यादव अपने बेटे रामेश्वर की बारात की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पास के गाँव लीटिया में हैलीपैड बन गया है, और कुछ देर में हैलीकाप्टर आने वाला है। हालाँकि मौसम का बदलता रुख़ अमरनाथ को थोड़ा परेशान कर रहा है। अमरनाथ यादव किसान हैं और आठ एकड़ खुद की खेती के साथ साठ एकड़ से उपर अधिया में खेती लेते हैं।अमरनाथ यादव ने बताया उनके पिता बिहारीलाल यादव की इच्छा थी कि उनके पोते की बारात हैलीकाप्टर से जाए, अब बिहारीलाल अपने पोते की बारात तक रहे नही, लेकिन उनकी इच्छा जरुर पूरी की जा रही है।

Advertisement Carousel