Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा शाकंभरी युवा वाहिनी छत्तीसगढ़ की हुई वर्चुवल मिटिंग, समाज को आगे बढ़ाने...

शाकंभरी युवा वाहिनी छत्तीसगढ़ की हुई वर्चुवल मिटिंग, समाज को आगे बढ़ाने पर दिया जोर

कोरबा (खटपट न्यूज)। शाकंभरी युवा वाहिनी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रथम प्रदेश स्तरीय वर्चुवल मिटिंग आयोजित की गई जिसमें छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश से भी शाकंभरी युवा वाहिनी के सदस्य शामिल हुए। राष्ट्रीय स्तर पर मरार समाज के लोगों को शाकंभरी युवा वाहिनी की सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक समाजिक युवा जुड़े साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। सदस्यता राशि व सहयोग राशि के लिए चर्चा हुई।

आगामी माह में क्षेत्रीय स्तर पर बैठक का आयोजन जगदलपुर, भाटापारा बलौदाबाजार, कबीरधाम में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वर्चुवल मिटिंग में प्रदेश के सलाहकार कमलेश पटेल कटघोरा, हेमराज खैरवार, जीवनदीप मौर्य और साथ ही हमारे बिलासपुर से खिलावन पटेल, मल्लिकार्जुन पटेल, बलौदा बाजार से टिकेश्वर पटेल , जांजगीर-चांपा से बंसत मौर्य, कोरबा से दिलीप पटेल, पाली से दिलीप पटेल, राजनांदगांव से कमलेश पटेल, जगदलपुर से अमर पटेल, रायपुर से पंचम पटेल, कबीरधाम से सृजन पटेल, नकुल पटेल व दुर्ग जिले से मरार पटेल उपस्थित थे। इस तरह की मिटिंग का आयोजन का यह प्रथम प्रयास था और अन्य सभी सदस्यों और प्रभारियों को इस संबंध में और अधिक जानकारी देने का कार्य हमारे सृजन पटेल कबीरधाम व अमर पटेल जगदलपुर के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement Carousel