कोरबा (खटपट न्यूज)। वर्ष 2022- 2023 में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जाना है। कोरबा जिले में निवासरत आदिवासी नर्तक दल इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए अपनी प्रविष्टियां 18 नवंबर 2022 तक शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में प्रस्तुत कर सकते हैं। शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के लिए प्रदेश में निवासरत आदिवासी लोक कला नर्तक दलों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन किया जाता है। राज्य स्तर पर इस आयोजन में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए है। अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
कोरबा में 50 लाख की स्कॉलरशिप का बड़ा मौका : Physics...
कोरबा। शहर के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा शैक्षणिक अवसर सामने आया है। Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala, Korba द्वारा आगामी 12 अप्रैल को Mega...














