Monday, March 23, 2026
Home कोरबा शहर में उड़ते राखड़ से राहत देने मानवाधिकार फाउंडेशन ने सीई को...

शहर में उड़ते राखड़ से राहत देने मानवाधिकार फाउंडेशन ने सीई को सौंपा ज्ञापन

कोरबा (खटपट न्यूज़)। राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन की जिला इकाई ने मंगलवार को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व के प्रशासनिक दफ्तर पहुंचकर मुख्य अभियंता एसके बंजारा को ज्ञापन सौंपा। बिजली प्लांटो से उत्सर्जित राखड़ के उड़ने से शहरवासियों को हो रही परेशानी से अवगत करा इस दिशा में ठोस पहल की मांग की गई है। मानवाधिकार फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बिजली संयंत्रों की लापरवाही से राखड़ उड़ रही है। सांस की बीमारी से परेशान लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। हल्की हवा चलने से भी राखड़ उड़ रही है। घर के बाहर रखे सामान में राखड़ प्रवेश कर जाता है। अगर इसी तरह की लापरवाही रही तो अगला कदम उठाने बाध्य रहेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के अध्यक्ष हीरा राठौर, वाइस प्रेसीडेंट प्रीतम जायसवाल, महासचिव संजय कुमार सिंह, सचिव मान सिंह यादव, जगदीश पाटस्कर मौजूद थे।

Advertisement Carousel