Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिये आवेदन अब 12 अक्टूबर...

शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिये आवेदन अब 12 अक्टूबर तक, देखें…कहां किसके लिए रिक्त है पद

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा के शहरी क्षेत्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 13 रिक्त पदों में भर्ती के लिये आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित किया गया था। वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले भर में 23 सितंबर से दो अक्टूबर तक लॉकडाउन जारी है इसीलिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर निर्धारित किया गया है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) मनोज अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में लागू लॉकडाउन के कारण आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाई गयी है। अभ्यर्थी लॉकडाउन खत्म होने के बाद 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। कार्यकर्ता के लिए वार्ड क्र. 18 केन्द्र पथर्रीपारा 4, वार्ड 21 बुधवारी 3, वार्ड 29 पोड़ीबहार-1 व पोड़ीबहार-2, वार्ड 42 में केन्द्र बेलगरी नाला-2 एवं सहायिका के लिए वार्ड क्र. 4 केन्द्र पुरानी बस्ती-1, वार्ड 34 बेलगरीनाला, वार्ड 39 इंदिरा नगर, वार्ड 41 परसाभाठा-1, वार्ड 42 बेलगरीनाला-2, वार्ड 54 दुरपा-4 तथा वार्ड क्रमांक 60 में केन्द्र क्रमांक गेवरा-02 में भर्ती होनी है। इस तरह एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) के अंतर्गत जिले के विभिन्न वार्डो के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के छह पद और सहायिका के सात पदों के लिये भर्ती प्रक्रिया शुरू की गयी है। उन्होंने बताया कि आवेदन की शर्तें तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कोरबा (शहरी) एवं नगर निगम के सूचना पटल एवं सभी संबंधित वार्डो के आंगनबाड़ी केन्द्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध है। नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement Carousel