Thursday, March 26, 2026
Home Uncategorized शर्मनाक : कर्मचारी की बेटी से शाम को छेड़छाड़, देर रात बेटे...

शर्मनाक : कर्मचारी की बेटी से शाम को छेड़छाड़, देर रात बेटे से अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास, कैंटीन संचालक गिरफ्तार

कोरबा (खटपट न्यूज)। अपने कर्मचारी को काम पर वापस लेने के लिए उसके घर गए कैंटीन संचालक के द्वारा कर्मचारी की नाबालिग बेटी से शाम को छेड़छाड़ की और रात में नाबालिग बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार इस शर्मनाक घटना को दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्योतिनगर निवासी एवं कैंटीन के संचालक रामू यादव ने अंजाम दिया। लॉकडाउन के कारण कैंटीन का कर्मचारी पसान थाना क्षेत्रांतर्गत एक गांव का निवासी डेढ़ माह से अपने घर पर है। पिछले 25-30 वर्षों से रामू यादव के यहां काम कर रहे इस कर्मी को जरा सा भी आभास न था कि मालिक हैवान बन जाएगा। दरअसल 9 मई को रामू यादव अपने साथी रवि यादव के साथ इस कर्मचारी को लेने उसके गांव पसान थाना क्षेत्र दोपहर करीब 1 बजे पहुंचा। मौसम खराब होने के कारण दोनों रात वहीं ठहर गए। रात में 10-11 बजे रामू यादव ने कर्मचारी के बेटे को अपने साथ सोने के लिए भेजने को कहा और उसे भी काम पर लगाने की बात कही। 13 वर्षीय बालक को रामू के साथ सोने के लिए भेज दिया गया। देर रात बच्चे का पिता खाना खा रहा था कि एकाएक उसका बेटा कमरे से बाहर निकलकर भागा और झाड़ियों में छिप गया। पीछे-पीछे दौड़ी मां ने उसे गले से लगाकर पूछा तो रोते हुए बताया कि रामू यादव 100 रुपए का लालच देकर नया साइकिल व मोबाइल खरीदकर देने की बात कहकर पूरे कपड़े उतरवा लिया और गलत हरकत कर रहा था। दिशा मैदान का बहाना कर बालक घर से बाहर भागा। इस घटना के बाद रामू की खबर ली गई। रोते-बिलखते 12 वर्षीय बेटी ने भी बताया कि शाम करीब 7 बजे रामू ने उसके साथ भी छेड़छाड़ व गंदी हरकत किया था। इसके बाद डॉयल 112 को फोन किया गया व सरपंच को भी जानकारी दी गई। आज कोरबी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने उपरांत एसआई बसंत साहू ने तत्काल दबिश देकर आरोपी रामू यादव पिता स्व. ब्रम्हदेव यादव 42 वर्ष वार्ड 2 ज्योतिनगर निवासी गिरफ्तार कर लिया। उसके विरूद्ध धारा 377, 511, 354 भादवि एवं पाक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया।

Advertisement Carousel