Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ शराब के नशे में शिक्षिका के घर में तोड़फोड़ करने वाले तीन...

शराब के नशे में शिक्षिका के घर में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Oplus_16908288
Oplus_16908288

बिलासपुर (खटपट न्यूज)। शराब के नशे में हंगामा कर शिक्षिका के घर में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 418/25 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 324 (4) और 3 (5) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकेश शर्मा, अभय दुबे और सुधांशु उर्फ छोटू शर्मा ने शिक्षिका के घर, साइकिल, कार और रेलिंग को नुकसान पहुंचाया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्यवाही की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

Advertisement Carousel