Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized व्हीलचेयर पर दिव्यांग दिखाएंगे क्रिकेट का हुनर, चैंपियनशिप का आयोजन 13 मार्च...

व्हीलचेयर पर दिव्यांग दिखाएंगे क्रिकेट का हुनर, चैंपियनशिप का आयोजन 13 मार्च से

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले में प्रथम जिला स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप T20 का आयोजन पिछड़ा वर्ग संगठन कोरबा के द्वारा किया जा रहा है। क्रिकेट चैंपियनशिप में जांजगीर, रायपुर और कोरबा की टीम शामिल है। कार्यक्रम का उद्घाटन 13 मार्च को किया जाएगा।

प्रतीकात्मक चित्र

13 मार्च को सुबह 9:00 बजे जांजगीर और कोरबा के बीच मैच खेला जाएगा। द्वितीय मैच रायपुर और जांजगीर चांपा के बीच खेला जाएगा। 14 मार्च को कोरबा वा रायपुर के बीच मैच खेला जाएगा। इसी दिन दोपहर 2:00 बजे विजयी टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा । शाम 5:00 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। समापन के बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग संगठन कोरबा के युवा जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा, सचिव शिव जायसवाल, जिलाध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, महासचिव डॉ राजेश राठौर, संरक्षक पालू राम साहू ने सभी लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं व उत्साहवर्धन करें।

Advertisement Carousel