0 पति-पत्नी के आधार पर तबादला मामले में बोले शिक्षक चंद्रिका पाण्डेय
कोरबा (खटपट न्यूज)। झूठी जानकारी देकर अपना तबादला मूल पदस्थापना जांजगीर जिला से कोरबा में पत्नी को शासकीय कर्मचारी बताकर कराने के मामले में की गई शिकायत को शिक्षक चंद्रिका पाण्डेय बांकीमोंगरा ने निराधार बताया है। इनका कहना है कि 15 मार्च 2022 को कलेक्टर जनदर्शन में बांकीमोंगरा निवासी लक्खू शर्मा ने जो शिकायत किया है वह व्यक्तिगत रंजिश के कारण फर्जी एवं झूठा शिकायत किया गया है जबकि पत्नी प्रायवेट स्कूल में शिक्षिका थी। 28 फरवरी 2022 से चंद्रिका पाण्डेय ने पूर्व माध्यमिक शाला पौसरा विकासखंड कटघोरा में पदस्थ होना बताया गया है जबकि शिकायत में पूर्व माध्यमिक शाला बांकी साइड में पदस्थापना बताया गया जो गलत है।

शिकायतकर्ता का असली नाम लक्खू शर्मा नहीं बल्कि लक्ष्मीचंद शर्मा है। इसके अलावा शिकायतकर्ताओं में शामिल अन्य नाम बांकी साइड स्कूल पालक नहीं है। बता दें कि लक्खू शर्मा के द्वारा जनदर्शन में शिकायत की गई है कि चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय को जांजगीर-चाम्पा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 17 अगस्त 2010 को पति-पत्नी के आधार पर कोरबा स्थानांतरण किया गया है। आरोप है कि शासन को झूठा आवेदन दिया गया कि पत्नी कोरबा में शासकीय कर्मचारी है। इस आरोप को झूठा बताते हुए चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि वह एक विकलांग व्यक्ति है और उसकी पत्नी बांकीमोंगरा में शहीद वीरनारायण स्कूल में सहायक शिक्षिका है और मां की तबियत खराब रहती है। इस आधार पर स्थानांतरण हेतु जिला पंचायत सीईओ जांजगीर-चाम्पा को आवेदन किया गया था। चंद्रिका प्रसाद ने कहा है कि उसके विरूद्ध लक्खू शर्मा के द्वारा की गई शिकायत पूर्णत: झूठी है।

















