‘कार्बन न्यूट्रैलिटी की दिशा में आगे बढ़ने के प्रति जताई कटिबद्धता, जलवायु परिवर्तन घोषणापत्र में वेदांता ने किए हस्ताक्षर

कोरबा-बालकोनगर (खटपट न्यूज़)। वेदांता समूह ने पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ईएसजी) के मानदंडों के अनुरूप प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार करते हुए धातु एवं खनन क्षेत्र में डाऊ जोंस सस्टेनिबिलिटी सूचकांक (डीजेएसआई) रैंकिंग में वर्ष 2020 में 12वां स्थान हासिल किया है। वर्ष 2019 में यह रैंकिंग 21वीं थी।
कंपनी की यह सस्टेनिबिलिटी रैंकिंग सतत सुधार की दिशा में तीन वर्षों के ट्रेंड को दिखाती है। परसेंटाइल के मानक पर यह सुधार 86 फीसदी है जबकि वर्ष 2019 में यह 70 और वर्ष 2018 में 60 फीसदी था। इस वर्ष वेदांता समूह ने एशिया पैसिफिक क्षेत्र में धातु एवं खनन श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि पिछले वर्ष कंपनी सातवें स्थान पर थी। यह उपलब्धि सस्टेनिबिलिटी के मानदंडों के आधार पर व्यवसाय प्रचालन के प्रति वेदांता की कटिबद्धता का द्योतक है। समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिं़क ने एशिया पैसिफिक क्षेत्र में सस्टेनिबिलिटी में टॉप किया है जबकि डीजेएसआई रैंकिंग में यह आठवें स्थान पर रही। डीजेएसआई बाजार पूंजीकरण भारित सूचकांक के साथ समायोजित है जिससे ईएसजी मानदंडों के आधार पर चयनित कंपनियों के प्रदर्शन को मापा जाता है।
जैव विविधता के क्षेत्र में वेदांता का स्कोर 38 से बढ़कर 79 हो गया जबकि जोखिम एवं आपात प्रबंधन के क्षेत्र में कंपनी का स्कोर 32 से बढ़कर 66 पर पहुंच गया। वर्ष 2019 में जलवायु रणनीति के क्षेत्र में डीजेएसआई स्कोर 40 था जो इस वर्ष बढ़कर 73 हो गया। दुनिया की शीर्ष कंपनियों के सस्टेनिबिलिटी प्रदर्शन का मूल्यांकन करने वाले डाऊ जोंस सस्टेनिबिलिटी सूचकांक में वेदांता को मैटेरिएलिटी, पर्यावरण, जल संबंधी जोखिमों और सामाजिक रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 100 फीसदी अंक मिले हैं। सस्टेनिबिलिटी प्रदर्शन के क्षेत्र में सुधार के लिए कंपनी के शीर्ष नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि समूह शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट एवं शून्य उत्सर्जन की नीति के प्रति दृढ़ कटिबद्ध है। कॉरपोरेट गवर्नेंस के उच्च मानदंडों के अनुरूप समूह अपने प्रचालन तथा स्टेकहोल्डरों के लिए मूल्यसंवर्धन की दिशा में प्रदर्शन जारी रखेगा। वेदांता समूह कंपनियों में हिंदुस्तान जिं़क लिमिटेड, केयर्न ऑयल एंड गैस, वेदांता एल्यूमिनियम, स्टरलाइट कॉपर, सेसा गोवा तथा ईएसएल जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं जिनमें सस्टेनिबिलिटी के विश्वस्तरीय मानकों का पालन किया जाता है। सामुदायिक विकास, जल प्रबंधन तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल आदि प्रमुख क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए वेदांता समूह ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अनेक पुरस्कार जीते हैं।















