Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल को मातृ शोक

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल को मातृ शोक

कोरबा के बालको में भी शोक की लहर

मुंबई/कोरबा (खटपट न्यूज)। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मां वेदवती अग्रवाल का निधन हो गया। उनकी बेटी प्रिया अग्रवाल ने फेसबुक पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।
प्रिया अग्रवाल ने लिखा, आज, हमारी मां हमें छोडक़र मोक्ष यात्रा पर निकल गई। मां के बिना मैं अधूरा महसूस करूंगा। उनकी कमी जीवन में किसी तरह पूरी नहीं की जा सकेगी।
उन्होंने आगे लिखा, उन्होंने ही हमें उस जगह पहुंचाया जहां आज हम हैं। उनके बताए रास्ते पर हम चल पाएं, ये ही उस पवित्र आत्मा को हमारी श्रद्धांजलि होगी। आप सभी ने उनके लिए प्रार्थना की। आपका आभार। वसुधैव कुटुंबकम्।
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भी अपनी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस दुखद घटना की जानकारी होते ही कोरबा जिले में संचालित बालको वेदांता कंपनी व इकाईयों के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Advertisement Carousel