भोपाल। वित्त विभाग द्वारा मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के अंतर्गत हुए वेतन पुनरीक्षण के परिणामस्वरूप देय बकाया राशि की तृतीय एवं अंतिम किश्त का भुगतान मई-2020 में किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आज परिपत्र जारी कर कहा गया है कि कोविड-19 की आपदा के नियंत्रण के लिये अतिरिक्त वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता के दृष्टिगत मई-2020 में देय तृतीय तथा अंतिम किश्त के भुगतान को आगामी आदेश तक के लिये स्थगित किया जाता है। आदेश में कहा गया है कि शासकीय सेवक की सेवानिवृत्ति/सेवात्याग/मृत्यु की स्थिति में तृतीय एवं अंतिम किश्त का भुगतान तत्काल किया जायेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से...
रायपुर, 9 मार्च 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम राजधानी रायपुर स्थित स्पीकर हाउस पहुंचकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से...














