Monday, March 23, 2026
Home कोरबा वृद्ध जनों के साथ वर्मा दंपत्ति ने बांटी सालगिरह की खुशियाँ

वृद्ध जनों के साथ वर्मा दंपत्ति ने बांटी सालगिरह की खुशियाँ

कोरबा(खटपट न्यूज़)। खुद के लिए तो हर कोई जीवन जीता है लेकिन दूसरों की खुशी में अपनी खुशी तलाशने से आत्मसंतोष होता है। नगर पालिक निगम के वार्ड 33 रामपुर बस्ती में रहने वाले रमेश- वंदना वर्मा ने इसी भावना से प्रेरित होकर अपनी शादी की चौथी सालगिरह उस परिवार के साथ मनाया, जो इनका न होकर भी इनका अपना सा है। इन्होंने सर्वमंगला मंदिर स्थित प्रशांति वृद्धा आश्रम में अपनी शादी की सालगिरह मनाई और वहां मौजूद लोगों में मास्क, फल, बिस्किट, केक बांटे।

शादी की सालगिरह पर श्रीमती वंदना वर्मा ने कहा कि हमने इसे इस तरीके से सेलिब्रेट करने को सोचा कि जो लोग अपनों से वंचित हैं, उनको स्नेह और सम्मान दें। इस मौके पर वर्मा परिवार के अन्य सदस्य संतराम , दूरपति ,राकेश वर्मा ,मोनी, सृष्टि वंशिका, स्नेहा सनी वर्मा टेक केयर वीरू यादव ,आशा तिवारी ,समारिन सदैव , धनी दास भी मौजूद रहे l

Advertisement Carousel