Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized वीडियो: RES के दफ्तर में ठेकेदार की दबंगई, रिकार्ड करता मोबाइल छीना

वीडियो: RES के दफ्तर में ठेकेदार की दबंगई, रिकार्ड करता मोबाइल छीना


कोरबा(खटपट न्यूज़)। जनपद कार्यालय में एक ठेकेदार और उसके साथी ने मारपीट व छीनाझपटी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों के विरूद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

अनिल साहू

जानकारी के अनुसार मेन रोड कटघोरा निवासी जीशान काजी जनपद पंचायत कटघोरा में उप अभियंता के पद पर कार्यरत है। 13 जनवरी को अपने आरईएस कार्यालय में बैठकर काम कर रहा था। शाम लगभग 5.20 बजे कार्यालय में घुसकर अनिल साहू एवं उसके एक अन्य साथी द्वारा गाली-गुप्तार कर किया गया। जीशान का आरोप है कि कार्य करने के दौरान बाहर से गाली-गलौच करते हुये अनिल साहू एवं उसका एक साथी कार्यालय में घुसे तथा मारपीट करने लगे। इस बीच जीशान ने विडियो बना रहा था तभी उसका मोबाईल साथी ने छीन लिया।

अनिल का साथी

मारपीट के साथ ही गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिये। टेबल पर रखे कुछ फाईलों को फाड़ दिया। बचाव के लिये चिल्लाने पर कर्मचारी महेश विश्वकर्मा, विशाल यादव एवं शाहिद अली आये और बचाया तभी जान बची। दोनों आरोपी जो करना हो कर लेना कहते हुए चले गये। इस मामले में कटघोरा पुलिस ने अनिल साहू व साथी के विरुध्द धारा 186, 294, 323, 332, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। दूसरी ओर इस घटनाक्रम को लेकर कर्मचारियों में रोष देखा जा रहा है।

https://youtu.be/IzobNT1uZWY

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel