Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा वीडियो:पाईप वाली खाट में घुसी थी मौत,लेटा युवक बाल-बाल बचा

वीडियो:पाईप वाली खाट में घुसी थी मौत,लेटा युवक बाल-बाल बचा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सांपों के मामले में जरा सी अनदेखी जीवन पर भारी पड़ सकती है। ऐसी अनदेखी के कारण एक युवक के होश उड़ गए जब उस खाट के पाइप से सांप निकला जिसमें वह लेटा था। संयोगवश युवक को खतरे का आभास हो गया और वह बाल-बाल बच गया।
यह वाकया कोरबा जिले के पोड़ीबहार में हुआ जहां नारद पटेल अपने परिवार के साथ रहता है। वह चौकीदारी का काम करता है। गुरुवार को उसका साला खाना खाकर घर में मौजूद लोहे के पाइप वाली खाट में लेट कर फोन में बात कर रहा था कि अचानक खाट में सुरसुराहट महसूस हुई। देखते ही देखते एक सांप फन निकालता नजर आया तो युवक बिस्तर छोड़ भागा। उसने परिजनों व पड़ोसियों को बताया। पड़ोसी कमलाकांत तिवारी ने स्नेक रेस्क्यू जितेन्द्र सारथी को बताया। सारथी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर खाट के पाइप से साँप को बाहर निकाल कर कैद कर लिया तब परिवार को राहत मिली।

https://youtu.be/Rsjug051mIU
Advertisement Carousel