
कोरबा – छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के 67वें जन्मदिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम समाज के संरक्षक व सुन्नी मुस्लिम जमात के अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी अखलाख खान ने रायपुर स्थित निवास पहुंचकर डॉ चरणदास महंत को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पुष्पगुच्छ भेंट कर मुंह मीठा कराया। इस दौरान हाजी अखलाक के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा महामंत्री बी.एन सिंह,सुन्नी मुस्लिम जमात के जनरल सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़वी व रायपुर से नोमान अकरम ने भी बधाई दी।















