Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा विधायक केरकेट्टा ने नव दम्पत्ति को दिया आशीर्वाद,भागवत कथा में शामिल हुए

विधायक केरकेट्टा ने नव दम्पत्ति को दिया आशीर्वाद,भागवत कथा में शामिल हुए

कोरबा (खटपट न्यूज़)। जिले के पाली-तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा निर्वाचन क्षेत्रवासियों के साथ सतत जनसम्पर्क कर रहे हैं। ग्रामवासियों से लगातार मुलाकात कर उनके पारिवारिक व सामाजिक आयोजनों में भी शामिल हो रहे हैं।
इस कड़ी में 17 फरवरी को पाली-तानाखार विधायक पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जटगा के भदरा में पौलुश तिग्गा की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। विधायक का गाजे-बाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। लखनपुर अंबिकापुर से वर पक्ष के लोगों ने भी श्री केरकेट्टा से मुलाकात की। विधायक ने वर-वधू को अपना आशीर्वाद देते हुए सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। विधायक के साथ ग्रामवासियों सहित मेहमान भी थे।

इसी तरह विधायक ग्राम पंचायत लहरा पारा में आयोजित हो रहे संगीतमय श्रीमद भागवत के अंतिम दिवस के प्रसंग में शामिल हुए। यहाँ लगातार 9 दिन से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सुनने ग्रामवासी उमड़े रहे। कथास्थल पर पहुंचे विधायक को अपने बीच पाकर राधे-राधे का जयकारा से उनका स्वागत किया। श्री केरकेट्टा ने कथा श्रवण करने के साथ ही व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक के साथ जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्याम सलाम, ग्राम पंचायत लहरा पारा सरपंच रामायण देवी तथा समस्त पंच एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel