जांजगीर-चापा, (खटपट न्यूज)।छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 14 फरवरी को जिले के भ्रमण पर रहेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ महंत के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे नगर पंचायत सारागांव से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शिवरीनारायण से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे अकलतरा विकासखंड के ग्राम सोनसरी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल के पश्चात दोपहर 3:30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
कोरबा - बालकोनगर। वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सस्टेनेबिलिटी माह 2026 के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया।...