Thursday, June 11, 2026
Home कोरबा विधानसभा अध्यक्ष को विधायक केरकेट्टा ने दी शुभकामनाएं

विधानसभा अध्यक्ष को विधायक केरकेट्टा ने दी शुभकामनाएं


0 स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की


कोरबा/ सक्ती (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के जन्म दिवस के अवसर पर सक्ती (जिला जांजगीर-चांपा) पहुंचे कोरबा जिले के पाली-तानाखार के विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को भी बधाई दी गई। इस अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन का केक काटा गया।

विधायक श्री केरकेट्टा के साथ गए राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, एल्डरमैन सुरेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मी अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष असमेर सिंह पोर्ते,विधायक प्रतिनिधि गनेश्वर पूरी (भोला) गोस्वामी, जनपद सदस्य शिवभरोष लकड़ा सहित अनेक प्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मंहत को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु की कामना की।

Advertisement Carousel