कोरबा (खटपट न्यूज)। उप जेल कटघोरा में निरूद्ध विचाराधीन कैदी रामकुमार चैहान की मौत के मामले में साक्ष्य दस्तावेज प्रस्तुत करने 15 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। उक्त मामले के बारे में दस्तावेज अनुविभागीय दण्डाधिकारी कटघोरा के न्यायालय में किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है। जिले की कटघोरा उप जेल में निरूद्ध विचाराधीन बंदी रामकुमार चैहान की मौत की दण्डाधिकारी जांच के लिए जिला दण्डाधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने कटघोरा की एसडीएम श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त प्रकरण में किसी व्यक्ति, संस्था व अन्य को किसी प्रकार का साक्ष्य दस्तावेज, जानकारी हो तो अनुविभागीय दण्डाधिकारी कटघोरा के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। साक्ष्य दस्तावेज, जानकारी 15 जुलाई 2020 को प्रात: 11 बजे से कार्यालयीन समय तक अनुविभागीय दण्डाधिकारी कटघोरा के न्यायालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय...















