
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कमला नेहरु महाविद्यालय, कोरबा में विश्वविद्यालय के आदेशानुसार रविवार को छुट्टी के दिन भी कार्य दिवस के अनुसार सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी द्वारा उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा हेतु उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया ।
महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य एस के शर्मा ने जानकारी दी कि लगभग सभी पालियों में 80% छात्र -छात्राओं ने अपनी उत्तर पुस्तिका ले ली है, बाकी भी एक-दो दिन में ले लेंगे। उसके बाद 16 तारीख से उन्हें प्रश्न पत्र का वितरण नियमानुसार किया जाएगा । परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पूर्व उन्हें ईमेल आईडी , व्हाट्सएप्प अथवा अपना यूजर आई डी से छात्र-छात्राओं को मिल सकता है।
परीक्षार्थी प्रश्न पत्र को घर ले जाकर अगले दिन कार्यालयीन समय पर महाविद्यालय में जमा करेगा ।
परीक्षा तिथि में भी छात्र-छात्राओं को उत्तरपुस्तिका का वितरण कर महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के नियमानुसार सोशल डिस्टिंग का पालन कर बैठने की व्यवस्था की गई हैं।
महाविद्यालय द्वारा उत्तरपुस्तिका के वितरण के समय शासन एवं विश्वविद्यालय के सभी नियमों का पालन कर प्रत्येक छात्र-छात्राओं की थर्मल सकैनिंग की गई। महाविद्यालय में मुख्य रूप से डॉ. प्रशान्त बोपापुरकर, डॉ. श्रीमती अर्चना सिंग, अजय मिश्रा, ए के सोनी, वाय के तिवारी, टी व्ही नरसिंहम, श्रीमती मनीषा शुक्ला, डॉ श्रीमती ललित साहू, श्रीमती सुशीला कुजूर, डॉ सुनील तिवारी, अनिल राठौर एवं अन्य सहायक प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी महाविद्यालय ग्रंथपाल/विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने दी।














