कोरबा (खटपट न्यूज)। जनता कांगे्रस छत्तीसगढ़ (जे) वार्ड क्रमांक 56 की पार्षद द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु लगातार विकास कार्य किए जा रहे हंै। पार्षद मद के 7 लाख से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, प्रदेश महासचिव दीपनारायण सोनी एवं जिला शहर अध्यक्ष वैभव शर्मा ने किया।

इस अवसर रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि सीसी रोड का निर्माण नगर पालिक निगम को अपने मद से कराना चाहिए। बिजली, पानी, नाली, सड़क जैसे मूलभूत कार्य निगम का दायित्व होता है। उपेक्षा पूर्ण रवैय्ये के कारण यह कार्य पार्षद मद से कराया जा रहा है। दीपनारायण सोनी ने कहा कि वार्ड 56 की पार्षद पद्मा साहू अपने वार्ड की समस्याओं के निराकरण में जुटी हुई है। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती पद्मा साहू के साथ रामचन्द्र यादव, रामशरण सिंह, कंवर सिंह चौैहान, कपिलेश्वर सिंह तंवर, कमल साय यादव, रूद्र शरण सिंह, रामकुमार ठाकुर, हरिराम साहू, बेदराम साहू, समारू केंवट, अशोक केंवट, मोती केंवट, कृपाल सिंह, राकेश तंवर, रोहन तंवर, मुकेश यादव, सोमेश्वर सिंह, बिटटू, सूरज यादव, इंद्रपाल सिंह, सरजू यादव, मधु कंवर, हनिफ खान, सतीश पाठक, टार्जन, रिंकू तवर, मनीराम, अश्वनी, हेमराज आदि उपस्थित रहे।















