Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा वार्ड 4 में पार्षद सुरेंद्र प्रताप ने ली बैठक, कोविड टीकाकरण और...

वार्ड 4 में पार्षद सुरेंद्र प्रताप ने ली बैठक, कोविड टीकाकरण और विकास कार्यों पर जोर

कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 4 देवांगन पारा के वार्ड समिति की आवश्यक बैठक वार्ड 4 के पार्षद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की
गई। जिसमें वार्ड 4 के सभी नागरिकों जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है ,उनका शत-प्रतिशत कोविड -19 का टीकाकरण कराने पर जोर दिया गया। जिन महिला या पुरूष का टीकाकरण किन्हीं भी कारणवश नहीं हो पाया है, उनके घर जाकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने कहा गया और उनको टीका लगाया जाए। उक्त बैठक में उपस्थित रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर ने भी टीकाकरण की भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी और लोगों से अपील की गई कि टीका पूर्ण रुप से सुरक्षित है और टीका लगवा कर स्वयं सुरक्षित होने के साथ-साथ अपने घर, परिवार और समाज को भी संक्रमण की संभावना से सुरक्षित करें।

बैठक के दौरान वार्ड 4 में हो रहे एवं होने वाले विकास कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए जनता को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराने पर भी चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे लोगों के बीच सरकार की योजनाओं और बातों को पहुंचाएं। वार्ड में जो भी आवश्यक कार्य कराना हो, उसके संबंध में भी पार्षद को अवगत कराएं ताकि वार्ड का समुचित हो सके।
बैठक में वार्ड 4 की मितानिनें, वार्ड के पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, सुरेश पटेल, रवि खुंटे, राकेश देवांगन, रोमी राजवाड़े, अनमोल सिंह, मो. शाकीर खान, मेमन, आबिद अली, मोहसिन खान, ज्योति दास दीवान, प्रेम प्रताप जायसवाल तथा वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel